आज स्मैकडाउन लाइव का एपिसोड काफी चौंकाने वाला रहा। स्मैकडाउन लाइव के इस शो में एजे स्टाइल्स और जिंदर महल के बीच WWE चैंपियनशिप मैच खेला गया। इस मैच में एजे स्टाइल्स ने जिंदर महल को हराकर WWE चैंपियनशिप अपने नाम की। जिंदर महल को भारत में होने वाले लाइव इवेंट में चैंपियन के तौर पर एडवर्टाइज किया गया हैं। इसी को देखते हुए ये काफी चौंकाने वाला रहा।
अब एजे स्टाइल्स चैंपियन बन गए हैं। इसका मतलब सर्वाइवर सीरीज में जिंदर महल नहीं बल्कि एजे स्टाइल्स अब ब्रॉक लैसनर का मुकाबला करेंगे। WWE ने ब्रॉक लैसनर और जिंदर महल का मैच फिक्स किया था। लेकिन पिछले हफ्ते के एपिसोड में जिंदर महल ने एजे के ऊपर अटैक किया।वैसे ये पहली बार नहीं हुआ है कि चैंपियन VS चैंपियन मैच में बदलाव हुआ हैं।
कल रॉ के एपिसोड में डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था। शेमस और सिजेरो नए टैग टीम चैंपियन बने। न्यू डे ने इस मैच में दखलअंदाजी की थी। अगले हफ्ते नटालिया और शार्लेट फ्लेयर के बीच चैंपियनशिप मैच का एलान किया गया हैं। सर्वाइवर सीरीज से पहले होने वाले मेन इवेंट मैचों से कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिले। और सर्वाइवर सीरीज में दर्शको के लिए काफी हैरान करने वाले मैच होने वाले है
Admin
Wednesday, 8 November 2017
More From Author
WWWE