भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी20 मैचों की सीरीज का आज तीसरा और फाइनल मैच खेला जाएगा। पहले मैच में भारत जीता तो दूसरे में न्यूजीलैंड ने बाजी मार कर सीरीज को बराबरी पर ला दिया। आज का मैच सीरीज का निर्णायक मैच है।
भारत अगर आज का मैच जीतती है तो वह लगातार 11 सीरीज जितने का रिकॉर्ड बना लेगी। और अगर यह मैच न्यूज़ीलैंड जीतता है तो भारत का वह अनचाहा रिकॉर्ड वैसे ही बना रहेगा कि भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ कभी कोई टी20 सीरीज नही जिती है।
यह मैच केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में होगा। पिच क्यूरेटर ने बताया कि तीसरे टी-20 में रनों की बरसात होगी। जो भी टीम टॉस जीतेगी वह निश्चित रूप से पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर यह पहला अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच होगा।
भारत की बल्लेबाजी
भारत के बल्लेबाजों को इस फाइनल मैच में बड़ी भूमिका अदा करनी होगी। बल्लेबाजी के अनुकूल बताई जा रही पिच पर तेज़ी से रन बनाने के साथ साथ सम्भलकर खेलना भी उतना ही जरूरी बन जाता है। सलामी बल्लेबाजों का चलना पूरी टीम के मनोबल को सवांरने का काम करता है। पिछले मैच में धवन के जल्दी आउट होने से पूरी टीम ही लड़खड़ा गयी थी।
वहीं भारत के अन्य बल्लेबाजों धोनी, हार्दिक आदि को भी सम्भलकर ब्लेबाजी करने की जरूरत है। हार्दिक पांड्या पिछले कुछ मैचों से निराश कर रहे हैं। उन्हें आज इस सीरीज के निर्णायक मैच में अच्छे शॉट्स लगाने होंगे।
भारत की गेंदबाजी
भारत के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। टी20 को देखते हो अंतिम ओवेरो में भारतीय ने जिस तरह की सटीक गेंदबाजी की है वाक्य ही काबिले तारीफ़ है। खासतौर पर बुमराह और भुवि ने बल्लेबाजों को बांध कर रखा है और हाथ खोलने की आज़ादी नही दी है।
वहीं स्पिन गेंदबाजों को कुछ बड़े बड़े शॉट्स लग रहे हैं। साथ ही साथ वे अपनी दिशा से भटक रहे हैं। उन्हें इस मैच में अपनी लाइन और लेंथ पर विशेष ध्यान देना होगा।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धोनी(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, यजुवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह।
Admin
Wednesday, 8 November 2017
More From Author
Slider