वनडे सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इसके पहले मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 53 रन से हराया और इस मैच के साथ ही भारत के तेज़ गेंदबाज आशीष नेहरा की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई हो गयी।
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में हुए मैच में न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने सलामी जोड़ी की अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। वहीं न्यूज़ीलैंड की टीम बड़े स्कोर के दबाव में आ गयी और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन बना पायी। इस तरह भारत की 53 रन से एकतरफा विशाल जीत रही।
भारतीय बल्लेबाजी
भारत की और एक बार फिर ओपनिंग का जिम्मा सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन और रोहित शर्मा पर रहा। दोनों ने निराश नही किया और जमकर रन बटोरे। धवन हर गेंद पर स्ट्रोक प्ले कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ रोहित सम्भलकर खेलते हुए उन्हें सहयोग दे रहे थे। अंतिम कुछ ओवेरो में रोहित ने भी हाथ खोल दिए और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का कचूमर निकल दिया।
दोनों के बीच 158 रन की विशाल सांझेदारी हुयी।दोनों ने अर्धशतकीय पारीया खेली। धवन ने 58 गेंदों में 80 रन बनाए, तो वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा ने 55 गेंदों में 80 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने अंतिम ओवरों में आतिशी पारी खेलते हुए 11 गेंदों में 28 रन बनाए।
Admin
Saturday, 4 November 2017
More From Author
criket